फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के पीछे कपड़ा शोरूम में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिविल लाइंस में कोतवाली और एसपी सिटी दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर एक कपड़ों के शोरूम में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। शोरूम मालिक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डीडीपुरम में रहने वाले सुमित मलिक की आजमननगर में कुमार टाकीज के पीछे कपड़ों की दुकान और गोदाम है। शनिवार सुबह दुकान पहुंचे उनके कर्मचारी राजा ने उन्हें दुकान के ताले खुले होने की खबर दी। सुमित पहुंचे तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में घुसे चोर गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये चुरा कर ले गए। सुमित ने बताया कि दुकान बंद करते समय वह हादसे की आशंका से बिजली बंद कर जाते हैं, इससे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो जाते हैं। दुकान की चाबी नीचे इनवर्टर की रैक में ही रखते हैं। उन्हें शक है कि किसी ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें