फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में रोककर छात्रा से छेड़छाड़, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्कूल जा रही एक छात्रा को रास्ते में रोककर शोहदों ने उससे छेड़छाड़ की। शोहदा जबरन छात्रा को मोबाइल गिफ्ट देने चाहता था। विरोध करने पर जबरन बैग में मोबाइल डालकर धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के पिता की शिकायत पर इज्जतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती है। उसके मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जाते वक्त महानगर के रास्ते पर अचानक पीछे से इलाके का ही संतोष अपने एक साथी के साथ आया और उसे रोक लिया। संतोष ने उसे गिफ्ट देने के लिए एक फोन निकाला और छेड़छाड़ करने लगा। संतोष फोन रखने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर दो आरोपी गाली गलौज करने लगे और फोन बैग में डालकर भाग निकले। छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को सारी घटना बताई तो वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। छात्रा के पिता के मुताबिक वहां उनसे अभद्रता की और उन्हें धक्का देकर निकाल दिया गया।

पड़ोसी महिला से दुष्कर्म की कोशिश, जेल भेजा
बिथरी चैनपुर। महिला को अकेला पाकर उसका एक पड़ोसी जबरन घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला की चीखने पर युवक धमकाते हुए भाग निकला। महिला की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का पड़ोसी कुछ दिन पहले दोपहर को उन्हें घर में अकेला पाकर जबरन घर में घुस गया। महिला ने बात पूछी तो इधर उधार की बात करने लगा। संदेह होने पर महिला ने कमरा बंद करने की कोशिश की आरोपी करन ने उन्हें पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठे हुए तो आरोपी ने भागने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें