फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एनसीआर में निपटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस बड़े से बड़े मामले को एनसीआर में निपटा देती है। भमोरा पुलिस ने नौ साल की बच्ची पर जानलेवा हमले के मामले में केवल एनसीआर दर्ज की। पीड़ित ने एसएसपी के सामने पेश होकर इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन

भमोरा थाना क्षेत्र के बनारा गांव निवासी लल्लन शाह के मुताबिक 11 जुलाई को उनके दरवाजे पर खड़े होकर घिलौरा गांव के चार-पांच लोग शराब पीकर गालियां दे रहे थे। लल्लन के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्हें भाई की पत्नी आमना बचाने पहुंची तो उसे भी पीटा। यह देखकर उनकी भांजी नौ साल की खुशी चीखते हुए बचाने पहुंची। आरोपियों ने खुशी के सिर पर भाला से बार कर दिया। भाला सिर में लगने से बच्ची लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ी। उसे मरा जानकर आरोपी मौके से भाग गए। परिवार वाले घायल बच्ची को लेकर भमोरा थाने गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ एनसीआर दर्ज कर ली। सोमवार को लल्लन ने एसएसपी से भमोरा पुलिस की शिकायत की। एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें