फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पर परिवार पर किया हमला, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुरानी रंजिश के चलते गांव के दबंगों ने एक युवक के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका परिवार बीचबचाव करने पहुंचा तो दबंगों ने परिवार पर भी हमला कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना कैंट में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के गांव बभिया निवासी विजय का गांव के ही कुछ लोगों से कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। मामला थाने तक पहुंचने से पहले ही आस पड़ोसियों ने मामले में समझौता करा दिया था। विजय के मुताबिक तभी से वह लोग उनसे रंजिश मानने लगे। बताया कि बीच में कई बात झगड़ा करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। 13 जुलाई की शाम शिवम, सत्यम, ममता, उमेश और मुकेश उनके घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर घर के अंदर घुस आए और लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनका परिवार बीचबचाव करने आया तो दबंगों ने उन पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें