बरेली। एसटीएफ और फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने ट्रक में ले जाई जा रही 245 पेटी हरियाणा की अवैध शराब पकड़ी है। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नेशनल हाईवे पर शनिवार रात एक ट्रक हरियाणा की शराब लेकर जा रहा था। सूचना मिलने पर एसटीएफ ने पीछा कर फतेहगंज पूर्वी पुलिस की मदद से नेशनल हाईवे स्थित मोगा ढाबा के पास ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में मार्बल पाउडर के कट्टे भरे थे। पुलिस ने कट्टे हटाकर देखे तो नीचे हरियाणा की शराब की पेटियां भरी थीं। पुलिस ने ट्रक चालक सोनू उर्फ शमीम को गिरफ्तार कर लिया, जो मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर के कमालियान कस्बे का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक सोनू हरियाणा के पानीपत से शराब लाया था और लखनऊ ले जा रहा था। वहां से शराब बिहार सप्लाई की जाने थी। पुलिस आरोपी सोनू के साथियों को तलाश रही है।