बरेली। बारादरी पुलिस ने बैट्री चोरी की तहरीर लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर को टहला दिया। वह एसएसपी मुनिराज जी. से मिले तब रिपोर्ट दर्ज हुई।
बारादरी के आशीष रायल पार्क निवासी डॉ. सुंदर सिंह बरेली कॉलेज में भौतिक विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। आशीष के मुताबिक 10 जुलाई की रात उनके घर से इंवर्टर की दो बैट्रियां चोरी हो गईं। बताया, रात करीब 11 बजे वह ताले लगाकर सोए थे। सुबह उठे तो जीने के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था और बैट्रियां गायब थीं। सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो चोरी का पता लगा। उन्होंने रुहेलखंड चौकी पर तहरीर दी तो उन्हें टहला दिया गया। इसके बाद वह एसएसपी से मिले तो उनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।