फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल शॉप पर भुगतान को लेकर जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाने में समझौतों का दौर फिर से शुरू हो गया है। क्षेत्र में होने वाली घटनाओं में साठगांठ कर चौकियों पर ही पीड़ित और आरोपियों में समझौता करा दिया जाता है। शिकायत मारपीट की हो या लूट की यहां की पुलिस समझौते कराने में माहिर है। ऐसे ही एक हमले और लूट के आरोपों वाले मामले में बारादरी पुलिस ने जोगी नवादा चौकी पर ही शिकायत का निपटारा करा दिया।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास स्थित चंद्र गुप्त कॉलोनी निवासी मुकेश सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। मुकेश रविवार शाम अपना जन्मदिन मनाने दोस्तों के साथ पीलीभीत बाईपास स्थित एक मॉडल शॉप पर गए थे। मुकेश के मुताबिक वहां भुगतान करने को लेकर मॉडल शॉप के मलिक से उनके एक दोस्त की कुछ कहासुनी हो गई। इसी बीच नशे में धुत्त मालिक गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि वह व अन्य दोस्त बीचबचाव करने पहुंचे तो वहां काम कर रहे तीन नौकरों ने उन पर हमला कर दिया। उनसे उनके रुपये व मोबाइल भी लूट लिए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। इसकी शिकायत लेकर वह अगले दिन जोगी नवादा चौकी पहुंचे तो वहां से उन्हें जांच के नाम पर टरका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें