फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमियो को हड़काने वाली बरेली की सिपाही पूजा बनीं मिसेज भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिला थाने में तैनात एंटी रोमियो स्कवॉड की कांस्टेबल पूजा सक्सेना दिल्ली में एक बड़ी प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों को पछाड़कर मिसेज भारत का खिताब जीत लाई हैं। पूजा की इस सफलता से थाने का स्टाफ भी काफी खुश है। वे पूजा के आने पर स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी निवासी अनिल कुमार सक्सेना मुरादाबाद में दरोगा हैं। उनकी बेटी पूजा सक्सेना पिता के नक्शेकदम पर चलकर 2011 में कांस्टेबल बनीं और फिलहाल महिला थाने में तैनात हैं। पूजा की शादी लखीमपुर खीरी निवासी अमित कुमार से हुई है जो लखनऊ में रहकर व्यवसाय करते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी भी है। शादी से पहले ही कई कंपटीशन में मॉडलिंग कर चुकीं पूजा कई खिताब हासिल कर चुकी हैं। विभाग से अवकाश और अधिकारियों से अनुमति लेकर पूजा शुक्रवार को दिल्ली के करोलबाग के एक होटल में हुए मॉडलिंग कंपटीशन में शामिल हुईं। यहां अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हुए कंपटीशन में करीब 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें पूजा को मिसेज भारत खिताब से नवाजा गया। महिला थाने की इंस्पेक्टर लोकेश ने बताया कि पूजा की इस सफलता से पुलिस परिवार भी गदगद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें