फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी उम्र की प्रेमिका ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शादी का झांसा देकर अपनी उम्र से आधी उम्र की एक गरीब लड़की को फंसाकर एक व्यक्ति उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के मुताबिक शादी का दबाव बनाते हुए संबंध बनाने से इंकार करने पर व्यक्ति ने उससे जबरन संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती के पिता कुछ वक्त पहले तक जिला शाहजहांपुर के निगोई में एक पेट्रोल पंप पर काम किया करते थे। बताया कि अब वह मानसिक रूप से बीमार हैं। पिता की मदद करने के बहाने पेट्रोल पंप के मालिक वीरेंद्र का उनके घर पर आना-जाना शुरू हो गया। युवती के मुताबिक बोल चाल के बाद वीरेंद्र से उसके संबंध बन गए। बताया कि वीरेंद्र की उम्र करीब 50 साल है, लेकिन फिर भी वह राजी हो गई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर वीरेंद्र लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा और जब शादी का दबाव बनाते हुए संबंध युवती ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो वीरेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके चलते आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें