फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के इरादे से ही दोबारा आया था अतुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पत्नी की हत्या और मासूम बेटी को कमरे में बंद कर भागने वाले आरोपी अतुल की हरकत से पूरी बस्ती सन्न है। मकान मालिक अपनी दरियादिली को कोस रहे हैं तो पास में रहने वाले दंपति डर से कांप रहे हैं। पुलिस के सामने अतुल के साथ ही महिला का सही नाम-पता तलाशने की भी चुनौती है। सामान्य तौर पर वह बिहार की लग रही है। उसके अतुल की पत्नी होने पर भी अब संदेह है।
विज्ञापन

मकान मालकिन कमला देवी ने बताया कि अतुल की हरकतों से वह लोग पंद्रह दिन में भी तंग आ गए थे। शाम ढले मजदूरी करके वो घर आता था तो पत्नी से झगड़ा करता था। शायद शराब भी पीता था। मीरा भी कम नहीं थी, पति से बराबर मोर्चा लेती थी। बगल के किराएदार भी इनसे दुखी थे, इसीलिए इन्हें महीने से पहले निकाल दिया। किराया जो भी दिया, वो रख लिया। शुक्रवार शाम अतुल ने जब दोबारा रखने की मिन्नतें कीं तो भी पुराना हाल याद कर वो राजी नहीं हुए। जब अतुल ने दुर्गाप्रसाद के पैर पकड़कर बरसात का वास्ता दिया तो उसकी पत्नी और बच्ची की परेशानी देख शरण दे दी। बस यहीं दिक्कत हो गई और फिजूल की टेंशन मोल ले बैठे। आसपास के लोग भी घटना से हैरत में थे।
पुलिस को कमरे से सिंडीकेट बैंक फरीदाबाद की एक किताब मिली। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बैंक से संपर्क साधकर अतुल का नाम-पता तस्दीक किया। ये कछला के पड़ोसी गांव उड़ला का ही निकला। मीरा के शव पर चोट के खास निशान नहीं थे, ऐसे में उसे गला दबाकर मारने की संभावना जताई जा रही है। मीरा के हाथ पर राजेंद्र नाम गुदा था। पुलिस को शक है कि फरीदाबाद में काम के दौरान अतुल मीरा को ले आया है। बच्ची भी शायद उसकी नहीं है, वर्ना उसे साथ ले जाता।
विज्ञापन


दरोगा ने डराया, बिना तस्दीक के क्यों रखा किराएदार
बरेली। मकान मालिक दुर्गाप्रसाद काफी सहमे हुए थे। उन्होंने बताया कि चौकी के एक दरोगा ने उन्हें हड़काया कि बिना नाम पता तस्दीक किए किराएदार को कैसे रख लिया। अब हत्या आपके घर में हुई है तो आरोपी का नाम पता तस्दीक करके दो। बताया कि उन्होंने बेटे राजू को तत्काल ही कछला के उस गांव में भेजा है। अच्छी बात ये है कि एक बार उनके बेटे ने मजाक में ही अतुल का फोटो अपने मोबाइल से खींच लिया था, जिससे उसकी पहचान में आसानी हो जाएगी। दरोगा के खुद न जाकर दूसरे को तलाश के लिए भेजने के बारे में जब सीओ टू सीमा यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं हो सकता, पुलिस ही आरोपी की तलाश करेगी। दरोगा से जवाबतलब किया जाएगा। वहीं, इंस्पेक्टर जोशी का कहना था कि राजू उझानी अपनी रिश्तेदारी में ही था। इसलिए उससे पड़ोस के कछला क्षेत्र में जानकारी करने को कहा था। आरोपी को पुलिस ही तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें