फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी गवाही पेश कर पति ने बीमा के रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आपसी झगड़े के कारण अलग होने के बाद एक व्यक्ति ने परिवार के नाम पर कराई एक बीमा पालिसी का भुगतान झूठी गवाही देकर ले लिया। कंपनी के जानकारी ने देने पर महिला ने आरटीआई के जरिये भुगतान की पुष्टि की। एसएसपी के आदेश पर महिला के पति व बीमा कंपनी के अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र निवासी किरण चौहान पारिवारिक कलह के चलते पिछले कुछ समय से अपने पति सुनील चौहान से अलग रह रहीं हैं। बताया कि उन्होंने वर्ष 2003 में परिवार के नाम पर लाइफ इंश्योरेंस पालिसी कराई थी। जोकि वर्ष 2019 के जून महीने में पूरी होनी थी। उनके मुताबिक कुछ समय पहले आपस मतभेद के चलते वह बच्चों के साथ अलग रहने लगी। कोर्ट में जिसके कारण कई मुकदमे भी एक दूसरे पर चल रहे हैं। आरोप है कि पति सुनील ने बीमाकंपनी के कर्मचारियों से साठ गांठ कर बिना उनकी अनुमति के पालिसी के करीब 1,76,300 रुपये हड़प लिए। वह पालिसी की जानकारी लेने कंपनी पहुंची तो उन्हें जानकारी देने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने आरटीआई के जरिये धोखाधड़ी की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें