फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नीशियन की कार बेचकर रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जल निगम के एक टेक्नीशियन से उनकी संभलवाने के बहाने लेकर उन्हीं के एक दोस्त ने बेच दी और रुपये भी हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के हंसनगर मठ लक्ष्मीपुर निवासी राजाराम ने सर्विस सेंटर पर काम करने वाले अपने दोस्त क्षेत्र की कृष्णा काउंटी सोसाइटी निवासी अनिल चौहान के माध्यम से एक कार खरीदी थी। उनके मुताबिक अनिल ने कार दिलवाने के बाद उसे ठीक कराने के बहाने अपने पास ही रख लिया। कार देने का दबाव बनाया तो उसे अच्छे दामों में बेचकर दूसरी बढ़िया कार दिलाने की दिलासा देने लगा। आरोप है कि अनिल ने उनकी कार भी बेच दी और उससे मिले करीब तीन लाख रुपये हड़प लिए। उन्होंने बताया कि अनिल ने अपनी पत्नी नीतू के खाते से करीब सवा लाख रुपये का एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें