फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक स्कूल में नियुक्त हो काउंसलर’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिला कल्याण विभाग के अभियान कवच की कार्यशाला में इस पर जोर रहा है कि लड़कियों के साथ उनके माता-पिता को खास सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही प्रत्येक स्कूल और कालेज में ऐसी काउंसलर भी होनी चाहिए, जो छात्राओं से खुलकर बात करे कि विद्यालय का कोई पुरूष स्टाफ उन्हें परेशान तो नहीं कर रहा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने इस अभियान इसी उद्देश्य से शुरू किया गया है कि लड़कियां इसे लेकर सतर्क हो सके कि उन्हें खुद की रक्षा किस तरह से करनी है। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को यह निर्देश दिए कि स्कूलों में रोस्टर बनाकर शिविर लगाएं और इसमें छात्राओं को यह बताया जाए कि वह छेड़छाड़ की घटनाओं से किस तरह से बच सकती हैं। साथ ही ऐसी स्थिति में उन्हें क्या करना है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने लड़की और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181, वूमन पावर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और डायल 100 के बारे में जानकारी दी। बाल कल्याण समिति के डॉ. डीएन शर्मा ने यह सुझाव दिया कि प्रत्येक स्कूल में छात्राओं से बात करने के लिए एक काउंसलर की नियुक्ति होनी चाहिए। कार्यशाला में एसएसपी मुनिराज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रमोद कुमार गुप्ता, एसपी देहात राजेश कुमार, सीएमओ विनीत कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें