फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठे, फिर वायरल किया अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक युवती को ब्लैकमेल करके प्रेमी ने पहले तो उससे हजारों रुपये ऐंठे फिर उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया। प्रेमिका के मुताबिक हाथ की नस काटकर उसे इमोशनल ब्लैकमेल कर उसने आर्य समाज रीति से शादी भी की। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता एसएसपी से मिली। उनके आदेश पर थाना बारादरी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र निवासी एक युवती की मुलाकात करीब छह साल पहले आंवला के मोहल्ला गंज कुरैशिया ढाल निवासी एक युवक से हुई थी। कुछ वक्त बाद ही दोनों में संबंध बन गए। युवती के मुताबिक परेशानी के नाम पर उससे एक बार पांच हजार रुपये लेने के बाद आरोपी बार-बार रुपये मांगने लगा। मना करने पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। इस तरह उसने उससे करीब 85 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद हाथ की नस काटकर उसे इमोशनल ब्लैकमेल कर जबरन आर्य समाज रीति से शादी की। आरोप है कि इससे परेशान होकर उसने परिजन को जानकारी दी तो युवक ने उसकी अश्लील वीडियो फेसबुक व इंटरनेट पर वायरल कर दी। पीड़ित ने वीडियो डिलीट करने को कहा तो वह उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें