फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के रेलवे कंट्रोलर को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीआरएम आफिस स्थित रेलवे कंट्रोलर को घर के पास ही बदमाशों ने रोक कर पिटाई कर दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाते एक बदमाश मौका पाते ही उनकी सोेने की चेन, अंगूठी और मोबाइल लेकर भाग गया। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार की है।
विज्ञापन

बदायूं के उझानी तहसील निवासी उमेश चंद्र डीआरएम आफिस स्थित रेलवे कंट्रोल आफिस में कंट्रोलर हैं। वह सिटी स्टेशन के पास रेलवे कालोनी में रहते हैं। मंगलवार रात सवा ग्यारह बजे वह ड्यूटी जा रहे थे। उनके मुताबिक, वे सिटी स्टेशन के सामने रिक्शे का इंतजार कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक ने जान से मारने नियत से तमंचा तान दिया। दूसरे ने कई थप्पड़ मारकर गले से सोने की चेन, अंगूठी, जेब में रखे नौ हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। सूचना पर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं। उमेश ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें