फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति तोड़ने में दो नामजद समेत 18 के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना पुलिस ने बाकरगंज के मंदिर में मूर्ति तोड़ने के मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ की जांच जारी होने के बावजूद एसएसपी के निर्देश पर यह रिपोर्ट लिखी गई है। समाजसेविका पुष्पा रानी की ओर से रहमत, जाकिर हुसैन व 16 अज्ञात लोगों को नामजद कराया गया है। 22 मई का घटनाक्रम दिखाते हुए जिक्र किया है कि इन लोगों से मंदिर से जबरन पानी लेने को मना किया था। इसका विरोध करने पर इन्होंने मूर्तियां तोड़ दीं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। बावजूद किला इंस्पेक्टर रिपोर्ट नहीं लिख रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


महाठग राजेश के साथी आदित्य के घर की होगी कुर्की
बरेली। दो सौ करोड़ की ठगी के आरोपी महाठग राजेश मौर्य के साथी मेरठ निवासी आदित्य के खिलाफ क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने एक नई रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने कुर्की के आदेश के बाद भी आदित्य के हाजिर न होने पर अदालत की अवहेलना मानते हुए धारा 174 ए के तहत ये कार्रवाई कराई है। बारादरी थाने में राजेश के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आदित्य कुमार भी सह आरोपी था। वह मेरठ के पल्लव पुरम स्थित आनंद निकेतन का निवासी है और करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक इतने नोटिस के बाद भी उसके हाजिर न होने पर कोर्ट के आदेश से उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। ब्यूरो

एडीजी ने सिपाहियों को दिए टिप्स
बरेली। शहर से बीसलपुर दिशा में निकले एडीजी ने भुता के बाजार में पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का जायजा लिया। वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को उन्होंने त्वरित और सुरक्षित तरीके से चेकिंग करने के टिप्स दिए। कहा कि चेकिंग के नाम पर किसी से अभद्रता न की जाए। सभी के साथ समान रूप से कार्रवाई की जाए तो किसी को परेशानी नहीं होगी। ब्यूरो
विज्ञापन


घर में झुलसी महिला की मौत
बरेली। कैंट थाने के नवी नगर में 36 वर्षीय अमिता मंगलवार शाम को घर में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। महिला के पति मुकेश की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह अपने चार बच्चों के साथ देवर के घर में रह रही थी। आग लगने की वजह परिवार के लोग नहीं बता सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें