फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषेधाज्ञा उल्लंघन में 139 नामजद, तीन हजार अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी में जुलूस, पुलिस से धक्का-मुक्की का मामला
विज्ञापन

45 लोगों को शुक्रवार रात किया गिरफ्तार, सुबह एसडीएम ने निजी मुचलके पर छोड़ा
बहेड़ी। पाबंदी के बाद भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नगर में जुलूस निकालने और रोकने पर पुलिस से धक्का-मुक्की करने के मामले में 139 लोगों को नामजद और तीन हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में इन सभी लोगों पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का आरोप है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें शनिवार सुबह एसडीएम ने मुचलके पर छोड़ दिया। शुक्रवार रात डीएम और एसएसपी की फटकार के बाद पुलिस हरकत में आई।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ नैनीताल रोड पर एकत्र हुई। इसके बाद जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस तमाशाई बनी रही। एसडीएम सुधीर कुमार और सीओ रामानंद राय को जुलूस की सूचना मिली तो वे फोर्स लेकर पहुंचे। इस दौरान भीड़ थाना गेट के समीप पहुंच गई। एसडीएम और सीओ ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन न करने की हिदायत दी लेकिन भीड़ ने उनकी नहीं सुनी। अफसर समझाने पहुंचे तो उनसे धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद सख्ती की गई तो भीड़ शांत हो गई। इसी बीच मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण डॉ. संसार सिंह ने भीड़ को एक जगह इकट्ठे होने से न रोकने पर पुलिस को फटकार लगाई। डीएम और एसएसपी ने भी पुलिस की क्लास ली। अफसरों की फटकार के बाद पुलिस ने आधी रात के बाद 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 139 नामजद और तीन हजार अज्ञात पर निषेधाज्ञा उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि शनिवार सुबह एसडीएम ने गिरफ्तार सभी 45 लोगों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

ट्रेन रोकने की योजना बनाने वालों पर भी होगी रिपोर्ट
बहेड़ी। मुड़िया क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन रोकने की योजना बनाने वालों पर भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी। पुलिस वीडियो क्लिप से उनकी पहचान करने में जुटी है। शुक्रवार दोपहर मुड़िया क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर करीब ढाई सौ लोग जमा हो गए। गेेटमैन ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान भीड़ का वीडियो भी बनाया गया। अब मामले में रेलवे और थाना बहेड़ी पुलिस अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज करेगी।
अफसरों की फटकार के बाद पुलिस ने की सख्ती
बहेड़ी में जुलूस निकाले जाने और पुलिस से धक्का-मुक्की की खबर जब अफसरों को मिली तो उनका पारा चढ़ गया। अफसरों की फटकार के बाद बहेड़ी पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी। नैनीताल रोड पर शाम को मजमा लगाए खड़े लोगों पर लाठियां बरसाईं। चंद मिनट में नैनीताल रोड खाली कराकर उस पर गश्त बढ़ा दी गई। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि नैनीताल रोड पर देर शाम फिर जुलूस निकालने की योजना है। सीओ एलआईयू ने भी पुलिस को इस बाबत फोन करके आगाह किया। उधर, इलाके में दिनभर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। इससे आसपास गांवों के नगर में कामकाज और खरीदारी के लिए नहीं आए।
विज्ञापन


एनएसए में भी किया जाएगा निरुद्ध
बगैर किसी सूचना के अचानक भीड़ सड़क पर उतर आई और नारेबाजी करने लगी। अभी मुकदमा कायम किया गया है। इसके बाद आरोपियों पर एनएसए भी लगाया जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। एक-एक की गिरफ्तारी होगी। - रामानंद राय, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें