फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरसे से गला काटकर महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। थाना क्षेत्र के गांव दीननगर में संपत्ति विवाद में फरसे से गला काटकर महिला की हत्या कर दी गई। बुधवार रात हुई वारदात के बाद परिजनों ने महिला के जेठ समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, दस बीघा जमीन के विवाद में हत्या हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी जगवती के दोनों पतियों की मौत हो चुकी है। महिला तीन बेटे कल्लू गिरी, महेश गिरी और ललित साथ रहते हैं। तीन साल पहले महेश बिहार से 30 वर्षीय गुड़िया देवी को ब्याह लाया था। कुछ साल बाद महेश की कैंसर से मौत हो गई तो गुड़िया के हिस्से में दस बीघा जमीन और बरेली की सैनिक कॉलोनी का मकान आया। पुलिस के मुताबिक, जेठ कल्लू चाहता था कि गुड़िया उसके सौतेले छोटे भाई ललित गिरि से शादी कर ले, लेकिन ललित और गुड़िया दोनों ही इसके लिए राजी नहीं थे। कल्लू को डर था कि अगर गुड़िया ने किसी और से शादी कर ली तो जमीन और मकान उसके हाथ से निकल जाएगा। बताते हैं कि बुधवार दोपहर बरेली से कल्लू गिरी ने फोन कर अपनी मां जगवती से झगड़ा किया और कहा कि वो उसे और उसकी बहू दोनों को मार डालेगा। जगवती ने उसकी इस बात को हलके में लिया और खरीखोटी सुना डाली। वह भी गुड़िया का ब्याह ललित के साथ करने को राजी नहीं थीं। बुधवार रात नौ बजे कल्लू गांव पहुंचा। उसके साथ उसका साला भी था, जिसे गांव वालों ने देखा था। कल्लू घर जाकर आंगन में चारपाई डालकर सो गया। आरोप है कि रात एक बजे उसने एक कमरे में सो रही गुड़िया की फरसे से गला रेतकर हत्या कर दी। फिर चोर-चोर का शोर मचाते हुए भाग गया। कुछ लोगों ने बिजली के पोल के सहारे मकान से नीचे उतरते कल्लू और एक अन्य को देखा। इधर मां जगवती ने भी ने शोर मचाया कि कल्लू ने बहू को मार डाला। सुबह पुलिस गांव पहुंची। शव बरेली भेजा गया। दोपहर बाद बरेली से फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वॉड गांव पहुंचा और छानबीन की। एसपी देहात और सीओ आलोक अग्रहरि ने भी गांव पहुंचकर पूछताछ की। गुड़िया के सौतेेले देवर ललित गिरि ने स्वतंत्रता सेनानी कॉलोनी बरेली के निवासी कल्लू गिरि, उसकी पत्नी पुष्पा, साला हाफिजगंज निवासी गंठा गिरि के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।

‘घटनास्थल का मुआयना किया है। गुड़िया की हत्या के आरोपी फरार हैं। घटना की वजह संपत्ति विवाद बताया जा रहा है, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें