फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पिलाया मिट्टी को तेल, बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनिया। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करते हुए ससुरालवालों ने विवाहिता को मिट्टी का तेल पिला दिया। गंभीर हालत में महिला को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायके वालों ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरगवा निवासी नरेश ने बेटी मनीषा की शादी एक साल पहले देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी रोशनलाल के बेटे अनिल से की थी। कुछ समय बाद ही ससुरालवाले दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। 27 अक्तूबर की रात ससुरालवालों ने उसे जमकर पीटा। अगले दिन चाय में मिट्टी का तेल मिलाकर पिला दिया, जिससे मनीषा की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचे मनीषा के पिता नरेश ने उसे बेहोशी की हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिता की तहरीर पर देवरनिया पुलिस ने पति अनिल कुमार, ससुर रोशनलाल, ननद रेखा, मीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें