फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक पार्सल कंटेनर की टक्कर से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया (बदायूं)। दातागंज-बदायूं मार्ग पर डाक पार्सल वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक युवक हेलमेट लगाए था। टक्कर से हेलमेट भी टूट गया। पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ढिलवारी निवासी अमर सिंह (60) पुत्र सिद्धार्थ और लाखन उर्फ शानू (25) पुत्र रामऔतार शुक्रवार दोपहर नामकरण संस्कार की दावत देने बाइक से बदायूं जा रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक, हाल में ही अमर सिंह के छोटे बेटे दिनेश के बेटा हुआ था। 25 दिसंबर को उसका नामकरण संस्कार कार्यक्रम होना है। अमर सिंह इसकी रिश्तेदारों को दावत दे रहे थे। दोपहर को वह मोहल्ला निवासी नाती शानू के साथ बदायूं जा रहे थे। शानू बाइक चला रहा था। वह हेलमेट भी लगाए था। उनकी बाइक किसरुआ गांव के पास पहुंची थी कि उसी दौरान बदायूं से तेज गति से आ रहे डाक पार्सल वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग बीच सड़क पर जा गिरे। वाहन उनके सिर कुचलता हुआ निकल गया।
हादसे को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक चालक डाक पार्सल वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार वाले रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें