फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटरुआ की दिल्ली में मिली लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता के घर डकैती का मामला
विज्ञापन

पीड़ित के घर से कुछ दूर नाले में मिलीं दो सीढ़ियां, छानबीन में जुटी पुलिस

फरीदपुर। सपा नेता के घर डकैती कांड में पुलिस को चार-पांच जिलों में सक्रिय गैंग का हाथ होने की आशंका हैं। इस पर पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस को पीड़ित के घर से कुछ दूर नाले में दो सीढ़ियां मिलीं। आशंका है कि वारदात में इनका इस्तेमाल किया गया होगा। उधर, पुलिस को मटरुआ की लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस की टीम जल्द ही उसकी तलाश में दिल्ली जाएगी।
फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान नई बस्ती निवासी सपा नेता शराफत अली के घर पिछले सप्ताह डकैतों ने धावा बोलकर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और नकदी समेट ली थी। फरीदपुर पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच डकैती के खुलासे में लगी हैं। फरीदपुर की पहले कई डकैती में मटरुआ गैंग का हाथ रहा है। वर्ष 2013 में सरदारों के झाले पर डकैती में भी मटरुआ का हाथ था। इसके चलते पुलिस इस गैंग के सरगना मटरुआ की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उसके गैंग के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा शराफत अली के घर के आसपास के कुछ संदिग्ध भी पुलिस ने उठाए हैं लेकिन अभी तक कोई कोई खास नतीजा नहीं निकला है। बुधवार को पुलिस की छानबीन में आनंद विहार कॉलोनी के नाले का पानी कम होने पर दो सीढ़ियां मिलीं। पुलिस को मटरुआ की लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश में एक टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही अंदाज में पांच जिलों में पड़ी डकैती
फरीदपुर से पहले सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई और शाहजहांपुर में इसी पैटर्न पर डकैती पड़ी थी। इनमें से कुछ घटनाएं महज चोरी में ही दर्ज हो सकीं। फरीदपुर में डकैती पड़ने के बाद पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि कई स्थानों पर डकैतों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल किया है। बुधवार को सीढ़ी मिलीं तो पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। पुलिस के अनुसार डकैतों ने हर वारदात में राजमार्ग से दो-तीन सौ मीटर दूर के ही घरों को निशाना बनाया है। किसी भी जगह डकैतों ने मारपीट नहीं की। कई स्थानों पर घरों में चाय बनाकर भी पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें