पुवायां (शाहजहांपुर)। बंडा की भाजपा मंडल प्रभारी और पुवायां निवासी अनुराधा रमानी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। उनकेे खिलाफ बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज थी।
14 फरवरी को पुवायां के मोहल्ला गढ़ी निवासी रोहित रमानी की पत्नी आंचल रमानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। 15 फरवरी को इस मामले में आंचल रमानी की मां एवं कानपुर के किदवई नगर निवासी सुनीता गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 29 अप्रैल 13 को रोहित रमानी के साथ की थी। शादी के बाद से आंचल अपनी सास अनुराधा रमानी के तानों से त्रस्त थी। 14 फरवरी को शाम पांच बजे रोहित की मामी अनीता अग्रवाल ने उन्हें खबर दी कि आंचल की तबीयत खराब होने की वजह से उसको अस्पताल ले जाया जा रहा है। वह पुत्री की ससुराल आई तो आंचल मृत मिली। पुलिस ने अनुराधा रमानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।