फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के शराब का लती होने से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। पति की शराब पीने की लत और आए दिन के झगड़े से परेशान एक महिला ने पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गांव मुरावपुरा में 35 वर्षीय मीरा पत्नी रामपाल ने शनिवार देर रात पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मीरा के मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मीरा का पति रामपाल रोज शराब पीकर घर आता और फिर झगड़ा करता। शनिवार शाम भी रामपाल शराब पीकर घर लौटा और बेवजह पत्नी तथा बच्चों से झगड़ा करने लगा। रोज-रोज की लड़ाई से आहत होकर मीरा ने रात में किसी समय फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिवार को सुबह हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें