फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी बंद और विवि ले रहा फुटबाल का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय मेें इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर सारे काम किए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इन दिनों विश्वविद्यालय बंद चल रहा है, बावजूद इसके क्रीड़ा अधिकारी मुरादाबाद से फुटबाल खिलाड़ी लड़कियों को बुलाकर फिजिकल टेस्ट ले रहे हैं। वहीं टेस्ट भी ऐसा कि टेस्ट खत्म होने के पहले ही टेस्ट लेने वालेे अधिकारी कार में बैठ जाते हैं और खिलाड़ी के पास पहुंचते ही उससे कहते हैं कि तुम क्वालीफाई नहीं कर सकीं। एक ऐसी खिलाड़ी जो तीन बार नेशनल गेम खेल चुकी हो, इस व्यवहार पर खासी नाराज है।
विज्ञापन

अमर उजाला से विशेष बातचीत में मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज की छात्रा विदुषी चौधरी ने बताया कि उसे मुरादाबाद से विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम में सेलेक्शन के लिए फिजिकल टेस्ट के नाम पर बुलाया गया। पर फिजिकल टेस्ट के नाम पर केवल कोरम पूरा किया गया। उसे 50 मीटर दौड़ लगाने को कहा गया और दौड़ खत्म होने के पहले ही फिजिकल टेस्ट लेने वाले प्रशिक्षक, जिन्हें क्रीड़ा अधिकारी एके जेतली ने अपनी जगह भेजा था, कार में बैठकर यह कहते हुए चले जाते हैं कि तुम क्वालीफाई नहीं कर पाईं। विदुषी ने बताया कि वह तीन बार नेशनल लेवल पर फुटबॉल खेल चुकी है। यहां आई अन्य छात्राओं के साथ भी यही दुर्व्यवहार हुआ। बताया कि विश्वविद्यालय टीम को आज ही रात चंडीगढ़ के लिए रवाना होना है। छात्रा का आरोप है कि विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम पहले ही कागजों पर बना ली गई है। टेस्ट तो केवल कोरम पूरा करने के लिए हुए हैं। वहीं इस संबंध में क्रीड़ा अधिकारी एके जैतली से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें