फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब नहीं हुई थी अयोध्या की छात्रा ट्रेन चलने पर दूसरे कोच में बैठ गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर दून एक्सप्रेस से उतरने के बाद गायब बताई जा रही छात्रा निहालगढ़ में खुद ही जीआरपी थाने पहुंच गई। उसने बताया कि ट्रेन चलने पर वह दूसरे कोच में चढ़ गई थी। उसका बैग बरेली जंक्शन पर जीआरपी थाने के सामने बर्थ पर रखा मिला था। छात्रा हरिद्वार के एक कॉलेज से बीएड कर रही है।
विज्ञापन

अयोध्या की निमिता पांडे हरिद्वार के एक कॉलेज से बीएड कर रही है। बृहस्पतिवार को वह देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस से भाई पीयूष पांडे के साथ अयोध्या जा रही थी। दोनों का रिजर्वेशन एस-7 कोच में 11 और 12 नंबर बर्थ पर था। सुबह चार बजे ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो निमिता उतर गई। उस वक्त पीयूष ऊपर वाली बर्थ पर सो रहा था। तिलहर स्टेशन पर उसकी आंख खुली तो निमिता को बर्थ पर न पाकर वह घबरा गया। उसने जंक्शन जीआरपी के इंस्पेक्टर किशन अवतार से संपर्क किया। जीआरपी ने छानबीन की तो निमिता का बैग जीआरपी थाने के सामने बर्थ पर रखा मिला। छात्रा के जंक्शन से गायब हो जाने से हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद पीयूष जंक्शन पहुंच गया। उसने बताया कि निमिता का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसी बीच निहालगढ़ जीआरपी का पीयूष के पास फोन आया। बताया गया कि निमिता वहां पहुंच गई है। उसने बताया कि ट्रेन चल देने पर वह दूसरे कोच में बैठ गई थी। बरेली जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार ने बताया कि छात्रा निहालगढ़ पहुंच गई है। भाई के वहां पहुंचने पर उसके सुपुर्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें