फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

देवरनिया और भोजीपुरा में हादसे, मृतकों के घरों में मचा कोहराम

बरेली। देवरनिया और भोजीपुरा में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए हैं। हादसे के बाद से मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

देवरनिया के गांव केशवपुर निवासी 45 वर्षीय हरस्वरूप साढ़ू दुर्गाप्रसाद के साथ गमी में जा रहे थे। रिछा रोड पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हरस्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गाप्रसाद घायल हो गए। दूसरा हादसा भोजीपुरा में नैनीताल रोड पर हुआ। कासगंज में नौगवां सहावर निवासी 32 वर्षीय भगवान दास दवाई लेने के लिए एसआरएमएस आए थे। एसआरएमएस के पास ही सड़क पार करने के दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें