फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुता में अनियंत्रित होकर खाई में पलटा टेंपो, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। रामपुर से बीसलपुर में झाड़ फूंक कराने जा रहे दर्जन भर सवारियों से भरा टेंपो उदयपुर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

मुरादाबाद थाना क्षेत्र के कटघर बलदेव पुरी निवासी चालक रामपाल (30) सोमवार को टेंपो में रामपुर से दर्जन भर सवारी लेकर बीसलपुर इलाके में जा रहा था। इसमें रामपुर के शहजादनगर, ग्राम दीनपुर निवासी सरिता पत्नी सत्यपाल, राजवती पत्नी छत्रपाल, सोमवती पत्नी राम प्रसाद, प्रेमवती, मीना देवी, सुरजा देवी, शारदा देवी, सपना देवी, मुन्नू देवी, हरद्वारी लाल आदि सवार थे। सभी बीसलपुर के ग्राम सोरहा में लगने वाले मेले में झाड़फूंक कराने जा रहे थे। भुता इलाके उदयपुर पुलिया के पास टेंपो पहुंचा तभी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इसमें मौके पर चालक की मौत हो गई।

डीसीएम ने डनलप में मारी टक्कर, भूसा व्यापारी की जान गई

मीरगंज। हाईवे पर हुए हादसे में सोमवार को भूसा व्यापारी की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए।
भूसा कारोबारी गांव हल्दी खुर्द निवासी मकसूद (55) सोमवार को गांव के ही शफी अहमद के डनलप को किराए पर लेकर धनेटा गांव में से भूसा लेने जा रहे थे। डनलप में मजदूरी गांव के पुत्तन और एक अन्य मजदूर साथ थे। सुबह करीब पांच बजे हाईवे के नल नगरिया अड्डे के समीप रामपुर से बरेली की ओर जा रही डीसीएम ने डनलप में टक्कर मार दी। इसमें मकसूद के साथ शफी अहमद और पुत्तन घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही मकसूद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें