फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात बीच चौराहे पर कुश्ती लड़ने वाले पियक्कड़ ‘चौकी इंचार्ज’ आखिर थे कौन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ईसाईयों की पुलिया पर मंगलवार की आधी रात को हैरतअंगेज और नाटकीय घटनाक्रम के गवाह बने लोगों को सुबह तक यह सवाल परेशान करता रहा कि बीच चौराहे पर कुश्ती लड़ने वाले वो दो हट्टे-कट्टे लोग आखिर थे कौन। अलग-अलग बाइक पर पहुंचे ये लोग चौराहे पर रुके, गालीगलौज के बीच दोनों ने खुद को चौकी इंचार्ज बताते हुए एक-दूसरे को जमकर धमकाया और फिर गुत्थमगुत्था हो गए। करीब 15 मिनट तक दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। राह चलने वाले लोग तो रुके ही, चीता मोबाइल भी पहुंच गई लेकिन जब दोनों ने खुद को चौकी इंचार्ज बताया तो भीड़ के साथ पुलिस भी पीछे हट गई। आखिर में इंस्पेक्टर बारादरी पहुंचे तो मारपीट रुकी। दोनों को थाने ले जाया गया और फिर उनके बारे में कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन

रात साढ़े 12 बजे जब यह घटना हुई, उस वक्त चौराहे पर गिने-चुने लोग ही मौजूद थे। मारपीट करने वाले दोनों लोग बाइक पर सेटेलाइट की ओर से चौराहे पर पहुंचे और देखते-देखते उनमें गालीगलौज शुरू हो गई। दोनों की बाइक पर पीछे दो-दो लोग और भी सवार थे जो चुपचाप अलग हटकर खड़े हो गए। कुछ ही देर में दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस बीच दोनों कई बार सड़क पर गिरे और उनके कपड़े भी फट गए। इधर-उधर खडे़ लोग बीचबचाव करने पहुंचे तो मारपीट करने वालों के मुंह से यह सुनकर ठिठक गए कि वह चौकी इंचार्ज हैं। चीता पुलिस भी पहुंची लेकिन वह भी ठिठककर रह गई। लोगों के मुताबिक खुद को चौकी इंचार्ज बताने वाले दोनों लोग शराब के नशे में धुत थे और एक-दूसरे से उनकी बाइक के कागज भी मांग रहे थे।
चीता पुलिस ने फोन पर इंस्पेक्टर बारादरी नरेश त्यागी को सूचना दी तो कुछ ही देर बाद वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मारपीट रुकी और फिर मौके पर कोई पूछताछ किए बगैर दोनों को थाने ले जाया गया। रात में ही मामला रफादफा हो गया। सुबह इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि मारपीट करने वालों में से एक एमबीए और दूसरा एमसीए का छात्र था। शराब के नशे में मारपीट कर बैठे लेकिन थाने आकर कैरियर की दुहाई देकर माफी मांगने लगे तो दोनों को छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर से दोनों कथित छात्रों का नाम पूछा तो उन्होंने कन्नी काट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें