फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दरोगा जी से तो नहीं मिलेगा न्याय, विवेचना बदल दीजिए साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर और बारादरी थाना पुलिस के दरोगाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बुधवार को एसएसपी दफ्तर में लगभग एक ही तरह के तीन मामले आए। दो में विवेचना कर रहे दरोगाओं पर अविश्वास जताकर विवेचना बदलने की सिफारिश की गई। वहीं रुहेलखंड चौकी पुलिस पर जबरन समझौता कराने का आरोप था। सभी मामलों में कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए गए।
विज्ञापन


महिला दरोगा पर आरोपियों से सेटिंग का आरोप
भोजीपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी को बताया कि 27 अगस्त को उसने सुभाषनगर थाने में दुष्कर्म व अन्य गंभीर आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना कर रही महिला दरोगा ने उस पर कई बार दबाव डाला कि वह फैसला कर ले। उसने इनकार किया तो सही विवेचना करने के लिए 25 हजार का सुविधा शुल्क मांगा। उसने तत्कालीन एसएसपी से शिकायत की पर इंस्पेक्टर की शह पर दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई न हुई। अब उसे पता लगा है कि उसके मामले में कई आरोपियों के नाम दरोगा ने निकालकर कई धाराएं हटा दी हैं। उसे न्याय की उम्मीद नहीं है, किसी दूसरे थाने से जांच करा दी जाए। एसएसपी एसपी सिटी से आरोप की जांच कराने का आश्वासन देकर महिला को भेज दिया।

पड़ोसी के खिलाफ हटा दी धारा
सुभाषनगर थाने के ही दूसरे मामले में क्षेत्र की महिला ने दरोगा पर आरोप लगाए। बताया कि 23 अक्तूबर को पड़ोसी उसके घर में घुस आया। पहले से बुरी नजर रखने वाले आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे बुरी तरह पीटा। उसने रिपोर्ट कराई तो दरोगा ने मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। कोर्ट के आदेश पर चार नवंबर को उसका मेडिकल हुआ। अब दरोगा आरोपियों से मिल गए हैं और धाराएं हटाने का दबाव बना रहे हैं। उसे न्याय की उम्मीद नहीं है, विवेचना बदल दी जाए। एसपी क्राइम ने जानकारी की तो पता लगा कि पीड़ित भी पुलिसकर्मी की पत्नी हैं और पड़ोसियों में किसी बात पर विवाद हुआ था। हालांकि उन्होंने सुभाषनगर इंस्पेक्टर को आरोप की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


मिस्त्री बोला- जबरन फैसला करा दिया
कुंवरपुर बंजरिया निवासी रिंकू ने बताया कि उसने कृष्णा नगर में एक महिला का मकान बनाया था। बताया कि महिला ने उसकी मजदूरी के 68 हजार रुपये हड़प लिए। उसने रुहेलखंड पुलिस चौकी पर शिकायत की तो पुलिस ने महिला को बुलाकर 25 हजार रुपये दिलवा दिए। जबरन उसका एक वीडियो बनाया जिसमें उसे धमकाकर पूरा हिसाब होने की बात कहलवा ली। अब पुलिस उसे धमका रही है कि बाकी रकम मांगी तो वीडियो के आधार पर उस पर कार्रवाई होगी। इस मामले में एसपी क्राइम ने बारादरी इंस्पेक्टर को जांच दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें