फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना ने की युवती से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आजकल के दौर में संबंधों की अहमियत खत्म होती जा रही है। समाज के कुछ लोग रिश्तों की गरिमा को तार-तार करने में जुटे हुए हैं। अब एक युवती को घर में अकेला पाकर उसके नाना ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। घर में मौजूद पीड़ित की बहन ने आरोपी का वीडियो बनाकर यूपी 100 पर शिकायत की तो आरोपी भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती के माता पिता कुछ जरूरी काम के चलते उसे और उसकी छोटी बहन को घर पर छोड़कर उत्तराखंड गए हुए थे। अकेले होने के चलते वह बेटियों के नाना को उनकी देखभाल को कह गए थे। बुधवार सुबह दोनो बहने बिलखती हुई थाने पहुंचीं। उनमें बड़ी बहन ने बताया कि सुबह उनके नाना घर पहुंचे थे। उसके मुताबिक घर में अकेला पाकर नाना ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसे पीट दिया। शोर सुनकर पहुंची छोटी बहन ने नाना की हरकत का वीडियो बनाते हुए यूपी 100 पर शिकायत की तो नाना धमकाते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर के के वर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध हैै। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें