बरेली। आला हजरत के उर्स के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर बेहद सतर्कता बरती जा रही है। बुधवार को रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड के साथ होटलों और गेस्ट हाउस में भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने तलाशी अभियान में डॉग और बम स्क्वाड की भी मदद ली गई।
आला हजरत का तीन दिवसीय उर्स बुधवार से शुरू हो रहा है। इसमें ढाई से तीन लाख जायरीन के जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। बुधवार को एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने जंक्शन, रोडवेज बस स्टैंड पर डॉग और बम स्क्वाड के साथ चेकिंग की। संदिग्धों की तलाश की गई। रेलवे स्टेशन और रोडवेज के आसपास होटल, गेस्ट हाउस भी खंगाले गए। वहां ठहरे लोगों का पूरा ब्योरा, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करने के निर्देश दिए गए। हालांकि, सघन चेकिंग अभियान दौरान कुछ खास हाथ नहीं लगा।