फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के ठेकेदार से हरिद्वार में दो लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाने के कुर्मांचल नगर निवासी इंडियल ऑयल कॉर्पोरेशन के ठेकेदार राजेश मिश्रा से उत्तराखंड के हरिद्वार में कार सवार बदमाशों ने रिवाल्वर के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उनको पीटा भी। ठेकेदार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को हरिद्वार की कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

हरिद्वार में इन दिनों इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के गैस प्लांट का काम चल रहा है। राजेश मिश्रा रविवार को अपने परिचित आलिम के साथ गैस प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों को मजदूरी देने गए थे। रात करीब नौ बजे यह लोग कार से वापस बरेली लौट रहे थे। रास्ते में रानीपुर मोड़ के पास कार काले रंग की कार सवार तीन-चार बदमाशों ने ओवर टेक कर रोक लिया। राजेश मिश्रा का आरोप है कि रिवाल्वर के बल पर उनसे दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। तहरीर दिये जाने के बावजूद देर रात तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें