फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर मांगी दो हजार की घूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्यारा ब्लॉक के एक सचिव ने एक विधवा महिला से परिवार रजिस्टर की नकल देने के नाम पर दो हजार की घूस मांगी। सचिव के घूस मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। इसकी शिकायत सीडीओ से की गई है।
विज्ञापन

क्यारा ब्लॉक के एक गांव की विधवा महिला को परिवार रजिस्टर की नकल की जरूरत थी। जब सचिव से बात की तो उसने दो हजार रुपये की मांग की। एक युवक ने एक ग्राम प्रधान से फोन पर बात कराई जिसकी में घूस मांगने की बात सामने आई। इसका ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में ग्राम प्रधान कहते सुनाई दे रहे हैं कि एक गरीब विधवा दो हजार रुपये कहां से लाएगी। सचिव ने जब परिवार रजिस्टर न होने की बात कही तो प्रधान ने कहा कि परिवार रजिस्टर बनवाने की जिम्मेदारी प्रधान और सचिव की है। अगर लोगों के काम करना भी हमारी जिम्मेदारी है। ऑडियो में सचिव द्वारा दो हजार रुपये मांगने की बात कही गई। ऑडियो की शिकायत सीडीओ तक भी पहुंची है। सीडीओ का कहना है कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें