बरेली। पीएसी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होने मुरादाबाद से आए प्रभारी डीआईजी मुनिराज की टीम ने पुलिस लाइन की टीम से मैत्री क्रिकेट मैच खेला। इसमें पुलिस लाइन की टीम विजेता रही।
टॉस जीतकर आठवीं वाहिनी पीएसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 111 रन बनाए। पीएसी मुरादाबाद के सेनानायक व प्रभारी डीआईजी मुनिराज जी. ने दो विकेट झटककर 26 रन बनाए। पुलिस लाइन टीम का नेतृत्व कर रहे एसएसपी शैलेश पांडेय ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटके। इसके बाद बैटिंग करते हुए 26 रन बनाए और मुनिराज जी. की बॉल पर कैच थमाकर पैवेलियन लौट गए। 13.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर पुलिस लाइन की टीम ने मैच जीत लिया। व्यवस्था में आरआई हरेंद्र सिंह और कोमल गिरि का विशेष सहयोग रहा।