फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर भिड़ीं दो कारें, कानून मंत्री के साले समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बड़ा बाईपास पर दो कारों की भिड़ंत के बाद एक कार पलट गई और उसमें सवार सूबे के कानून मंत्री बृजेश पाठक के रिश्ते के साले अनुराग के साथ चार लोग घायल हो गए। अनुराग दिल्ली के एक अस्पताल में अपने पिता की मृत्यु होने के बाद उनका शव लेकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कानून मंत्री बृजेश पाठक के रिश्ते के ससुर डॉ. कमल मिश्रा का दिल्ली में किडनी रोग का इलाज चल रहा था। शनिवार रात उनकी मृत्यु हो गई थी। बेटे अनुराग रविवार को पिता का शव लेकर सीतापुर जिले के गांव रामपुर अपने घर लौट रहे थे। शव एंबुलेंस में था जबकि अनुराग अपनी पत्नी सोनी, मां, पिता के दोस्त डॉ. नरेंद्र चौधरी व हाईकोर्ट के वकील अविनाश चौधरी के साथ कार में एंबुलेंस के पीछे चल रहे थे। शाम को बड़ा बाईपास से गुजरे तो गोपालपुर नगरिया के पास हाईवे पर खड़ी कार के ड्राइवर ने अचानक अपनी कार मोड़ दी। इससे अनुराग की कार उस कार में पीछे से जा भिड़ी।
बताया जाता है कि जबर्दस्त टक्कर के बाद अनुराग मिश्रा की कार पलट गई। इससे चीखपुकार मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर एके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल डॉ. नरेंद्र को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। अनुराग, उनकी पत्नी सोनी आदि को मामूली चोटें लगी थीं। वह पास के एक अस्पताल में इलाज कराकर चले गए। उधर, दूसरी कार में सवार लोग भाग गए। इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया अनुराग की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें