बरेली। इलाज के लिए दरगाह पहुंची दो बहनें दो दिन पहले लापता हो गई। देर रात तक न मिलने पर थाने पहुंचे परिजनों को बारादरी पुलिस ने जांच के नाम पर टरका दिया था। एक स्थानीय नेता के हस्तक्षेप के बाद रविवार को बारादरी थाना पुलिस ने एक अज्ञात के खिलाफ दोनों को फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि लड़कियों के परिजन ने दोनों के अपहरण की आशंका जताई है।
बारादरी क्षेत्र निवासी एक किशोरी का पिछले कुछ दिनों से शहदाना वली दरगाह पर इलाज चल रहा था। उसके पिता ने बताया कि अक्सर उनकी पत्नी या बड़ी बेटी किशोरी को लेकर दरगाह जाते थे। पिता पिछले पांच सालों से पैरालिसिस से ग्रस्त हैं। पत्नी की तबियत खराब होने के कारण बीते बृहस्पतिवार को दूसरे नंबर की बेटी किशोरी को साथ लेकर दरगाह गई थी। देर रात तक दोनों के न मिलने के बाद परिजन बारादरी थाने पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर लेकर टरका दिया। दो दिन इंतजार के बाद एक स्थानीय नेता के हस्तक्षेप के बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई। लड़कियों के पिता ने अपहरण की आशंका जताई है।