फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर नानी-नातिन की मौत का मामला- पोस्टमार्टम न कराने को परिजनों ने कालीबाड़ी में लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पार कर करते वक्त शनिवार शाम ट्रेन से कटी नानी-नातिन के परिजनों ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम न कराने की मांग को लेकर कालीबाड़ी में रास्ता जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटा राहगीर परेशान रहे और दूसरे रास्तों से निकले। मृतकों के परिजन मुआवजा दिलाने की भी मांग कर रहे थे। हालांकि, फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ थर्ड ने भीड़ को समझा-बुझाकर कर थाने भेज दिया। अधिकारियों ने रास्ता जाम करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन

कालीबाड़ी निवासी मंती (40) शनिवार शाम अपनी नातिन संजय नगर निवासी नातिन आराध्या (6) के साथ शनिवार शाम नेकपुर स्थित ललिता देवी मंदिर जा रही थीं। चौपुला ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रासिंग पार करते वक्त दोनों जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट आ गई थीं। मंती की मौके पर तो आराध्या की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए थे। शनिवार रात में मंती के बेटा उन्हें ढूंढता हुआ ललिता देवी मंदिर पहुंचा तो पुजारी से हादसे की जानकारी मिली थी। सूचना पर परिजन इकट्ठा हो गए और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सुनवाई न होेने पर उन्होंने रविवार सुबह कालीबाड़ी रोड जाम कर दिया। सीओ थर्ड पीपी सिंह बारादरी पुलिस और कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे। परिजनों को समझाकर उन्हें थाने लाया गया। इस बीच रास्ते पर लंबा जाम भी लगा। राहगीरों को गंगापुर और श्मायगंज की गलियों से होकर गुजरना पड़ा। रास्ते तंग होने के कारण वहां भी अव्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें