फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स-ए-रजवी- ग्यारह सौ स्वयंसेवक रखेंगे जायरीनों का ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उर्स-ए-रजवी जैसे जैसे करीब आता जा रहा है, जायरीनों के लिए व्यवस्थाओं को तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है। उर्स का निजाम संभालने के लिए दरगाह के संगठन तरीके तहफ्फुज सुन्नियत (टीटीएस) के ग्यारह सौ स्वयंसेवक लगाने का फैसला भी लिया गया। जो जायरीन की मदद के साथ ही पुलिस प्रशासन का भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) ने टीमें बना कर अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी है। यह टीम सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी (अहसन मियां) की निगरानी में स्टेज, ट्रैफिक, पार्किंग, लंगर, दरगाह शरीफ आदि पर मौजूद रह कर अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगी। दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि इन सभी टीम के स्वयंसेवकों को 22 अक्तूबर को उर्स स्थल इस्लामियां इंटर कालेज मैदान पर दोपहर एक बजे परिचय पत्र जारी किए जाएंगे।
सुब्हानी मियां दावतनामा लेकर मारहरा रवाना
बरेली। उर्स-ए-रजवी का दावतनामा लेकर दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां आला हजरत के पीरखाने खानकाहे बरकातिया मारहरा शरीफ के लिए उलमा के साथ रवाना हो गए हैं। वह खानकाह के सज्जादानशीन सैयद अमीन मियां बरकाती और नजीब मियां बरकाती को उर्स-ए-रजवी में आने के लिए दावत देंगे। साथ ही वहां उर्स-ए-कासिमी में भी शिरकत करेंगे। दरगाह प्रमुख के साथ उनके दामाद सैयद आसिफ मियां, मुफ्ती आकिल रजवी, मुफ्ती सलीम नूरी, मुफ्ती अनवर अली, अजमल नूरी, जुबैर रजा आदि भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें