फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर घर आ रहे सैनिक की जान को बताया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज क्षेत्र निवासी एक सैनिक दिवाली की छुट्टी पर घर आ रहा है। उसकी पत्नी ने एसएसपी को बताया कि प्लॉट को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। ये लोग पति को झूठे केस में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में पति के आने पर उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। एसएसपी ने सीबीगंज थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सर्वोदय नगर निवासी महिला ने बताया कि उनके पति भारतीय सेना में तैनात हैं। सर्वोदय नगर में उनकी सास का एक प्लॉट है। इसे लेकर कुछ लोगों से मुकदमेबाजी चल रही है। ये लोग उनके पति को किसी झूठे केस में फंसाने या जान से मारने की कोशिश में रहते हैं। पिछली बार जब उनके पति छुट्टी पर आए थे तो भी इन लोगों ने उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। अब दिवाली पर उनके पति 14 अक्तूबर से छुट्टी पर आ रहे हैं। उन्हें आशंका है कि पति पर दोबारा कोई जानलेवा हमला हो सकता है। महिला ने एसएसपी से पति की सुरक्षा के साथ ही दूसरे पक्ष को बुलवाकर इस बारे में बात करने की मांग की। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सीबीगंज को इस बाबत निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें