फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद पत्नी की नाक काटी, अंगुलियां भी लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। प्लॉट खरीदने के लिए पत्नी मायके से 50 हजार रुपये नहीं ला पाई तो गुस्साए पति ने चाकू से उसकी नाक काट दी। पति के हमले का बचाव करते हुए पत्नी की कई उंगलियां भी लहूलुहान हो गईं।
विज्ञापन

दो साल पहले हुई शादी के बाद दिल्ली में रह रहे दंपति में झगड़े के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी नाक काट डाली। हमले में बचाव के दौरान महिला की दोनों हाथों की अंगुलियां भी कटने से लहूलुहान हो गई हैं। घटना के बाद थाने पहुंची महिला ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को परामर्श केंद्र भेजा गया है।
कुठिला गांव की शकुंतला देवी की शादी करीब दो साल पहले रंपुरा गांव के रूपबसंत के साथ हुई थी। शकुंतला ने बताया कि उसे ससुर चौकीदार हैं। आरोप लगाया कि ससुर उसके परिवारवालों से प्लाट खरीदे जाने के नाम पर पचास हजार रुपयों की मांग शादी के बाद से कर रहे हैं। असमर्थता जताने पर ससुर के बहकावे में आकर पति उससे आए दिन मारपीट करते थे। उसके मां बाप के समझाने पर पति उसे लेकर दिल्ली चले गए। वहां एक दिन ससुर पहुंच गए तो वह मायके आ गई। आरोप लगाया कि रविवार को पहुंचे पति ने उसे जान से मारने के इरादे से चाकू से हमला कर दिया। बचाव में उसकी नाक और दोनाें हाथों की अंगुलियां कट गईं। सोमवार को थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

वहीं, थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने आरोपी पति को पकड़वा लिया। पति ने उन्हें बताया कि दहेज का आरोप गलत है। उसने पत्नी पर शक जताते उन्हें कई बातें बताईं। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों के आरोपों को देखकर प्रकरण फरीदपुर के परामर्श केंद्र को भेजा गया है। वहां से मिले आदेशों के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें