फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ नानी के घर रह रही बेटी पर उड़ेली खौलती चाय

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरली। देह व्यापार करने से मना किया तो एक विवाहिता को पति ने घरवालों की मदद से पीटकर बेघर कर दिया। महिला अपनी बेटी के साथ मायके जाकर रहने लगी तो भी पति ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। बुधवार को मायके पहुंचकर उसने मारपीट की और बेटी पर खौलती चाय लौट दी। विवाहिता की शिकायत पर इज्जतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी करीब 12 साल पहले रामपुर के एक युवक से हुई थी। महिला के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराली उस पर देह व्यापार का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर पीटते थे। इसके चलते कुछ वक्त पहले उसे बेटी के साथ पीटकर बेघर कर दिया। तब से वह मायके रह रही है। आरोप है कि बुधवार को पति परिवार के कई लोगों के साथ घर में घुस आया। इन लोगों ने उससे मारपीट की और बेटी पर खौलती हुई चाय लौट दी। पुलिस से शिकायत की तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें