फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर गायों को खिलाया गुड़, चना

विज्ञापन
गोपाष्टमी पर गाय की पूजा करते मेयर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। गोपाष्टमी पर रविवार को महापौर डॉ. उमेश गौतम व भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह कान्हा पशु आश्रय गृह पहुंचे। वहां गायों का पूजन कर उन्हें गुड़ व चना खिलाया।
विज्ञापन

सीबीगंज स्थित कान्हा पशु आश्रय पहुंचे संगठन मंत्री और मेयर ने पूजा कर गायों को गुड़ चना खिलाया। महापौर ने गोपाष्टमी कार्यक्रम के स्थान वाले कान्हा आश्रय गृह का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर नगर निगम के उपसभापति छंगामल मौर्य, पार्षद मुकेश मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
वहीं अलखनाथ मंदिर में सेवा भारती के तत्वावधान में गौपूजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रेमशंकर ने मानव जीवन के लिए गाय की महत्ता को बताया। इसके बाद सभी भक्तों ने पूजन किया। मंदिर की गौशाला में सभी गायों को कंबल उड़ाया गया। इस अवसर पर महानगर प्रचारक विक्रांत, बालकृष्ण अग्रवाल, ऋषि दत्त, मालती अग्रवाल, रामप्रसाद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

गाय की पूजा से घर के क्लेश भी खत्म होते हैं

बरेली। हिंदू धर्म में गाय को भी भगवान माना जाता है। इसलिए उनकी पूजा की जाती है। शास्त्र की मानें तो गाय में ही सारे देवता बसते हैं और इसकी पूजा और सेवा करने से और कृतज्ञता दर्शाने से जीवन संवर जाता है। गाय की पूजा से गृह पीड़ा भी समाप्त होती है। गाय को आध्यात्मिक और दिव्य गुणों का स्वामी भी कहा गया है। पंडित अनुपम शर्मा इंदीवर बताते हैं कि मान्यताओं के अनुसार जो लोग गोपाष्टमी की पूर्व संध्या पर गाय की विधिवत पूजा करते हैं। उन्हें खुशहाल जीवन और भाग्य का आशीर्वाद भी मिलता है। कहा जाता है कि गोपाष्टमी के दिन पूजा करने वाले व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें