मातम में बदलीं खुशियां
शादी के माहौल में एक ही कुनबे के दो लड़कों की मौत ने परिवार को झकझोर दिया। रात में बरातघर में हंसी-ठिठोली के बीच बिलाल की तहेरी बहन के निकाह की रस्म पूरी की जा रही थी। जब यह सूचना मिली तो आधे से ज्यादा बराती घटनास्थल और फिर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।
गांव के प्रधान ताज मोहम्मद अंसारी ने बताया कि इस बरात के अलावा रविवार को बिलाल के तहेरे भाई शहरोज की बरात जानी थी। परिवार में लगातार दो शादियां होने की वजह से दूरदराज से भी मेहमान आए हुए हैं। पलभर में हंसी का माहौल गम में बदल गया।