फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चचेरे भाई-भतीजे ने बांके से हमला करके होमगार्ड को किया घायल

Sun, 21 Jun 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। गांव डबरी में होमगार्ड को रंजिश के चलते चचेरे भाई-भतीजे ने लाठी-डंडों और बांके से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके हाथ की हड्डी टूट गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



गांव डबरी निवासी वेदपाल बरेली में होमगार्ड की ड्यूटी करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटे की पढ़ाई के संबंध में परिवार के लोग रंजिश मानते हैं। शनिवार सुबह वेदपाल ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान मंदिर के पास घात लगाए बैठे परिवार के ही जगपाल, अजय पाल, नितिन, अनिल, सतीश ने घेर लिया। लाठी, डंडों और बांके से हमला करके लहूलुहान कर दिया। उनके हाथ की हड्डी भी टूट गई। चीख-पुकार सुनकर बेटी सुनीता बाहर आ गई। उससे भी मारपीट की गई। आरोपी चचेरे भाई-भतीजे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें