फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रियल एस्टेट कारोबारी ने अपनी मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज कराई

Sat, 20 Jun 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। बरेली के रियल एस्टेट कारोबारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर जान से मारने की धमकी देने, 20 लाख रुपये मांगने के आरोप में अपनी कंपनी की प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रियल एस्टेट कारोबारी जीएल साहू ने बताया कि उनकी कंपनी की प्रबंधक कल्पना चतुर्वेदी जो की कन्नौज की रहने वाली है। प्रबंधक ने उन्हें धोखे में रखकर कागजों में हेरफेरी की। इसको लेकर उन्होंने बरेली के बारादरी थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया की कल्पना के पास उनकी कंपनी के कागजात और गोपनीय अभिलेख हैं। अब वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। इससे वह अवसाद में हैं। 18 जून को उन्होंने अपने भतीजे सत्येंद्र राठौर से कल्पना को कॉल कराई। वह विवाद खत्म करने को राजी हो गई। उसने उन्हें बहेड़ी के रघुनंदन प्रसाद राठौड़ ज्वेलर्स के यहां शाम को 6:00 बजे बुलाया। वहां पहुंचकर उन्होंने गोपनीय दस्तावेज मांगने की बात जैसे ही की, आरोपी ने 20 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर फर्जी रिपोर्ट में फंसाने को धमकाया। जान से मारने की भी धमकी दी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस प्रकरण में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें