फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर फिर पेश नहीं हुए विधायक अरविंद गिरि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वन विभाग की ओर से वर्ष 2007 में दर्ज कराए गए दो अलग-अलग मामलों व दो अन्य मामलों में आरोपी गोला क्षेत्र के भाजपा विधायक अरविंद गिरी सोमवार को फिर अदालत में पेश नहीं हुए। लगातार पेशी पर न आने से नाराज अदालत ने फिर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए एसपी को पत्र लिखकर विधायक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि वन विभाग की ओर से भाजपा विधायक अरविंद गिरी के खिलाफ वन अपराधों के मामलेे में अलग-अलग दो केस दर्ज कर रखे है। इन्हीं मामलों में सह आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई और वह जेल भी गए, लेकिन शुरुआत से ही भाजपा विधायक अरविंद गिरि अदालती कार्यवाहियों में हाजिर नहीं हुए। पिछली पेशी पर अदालत ने आरोपी भाजपा विधायक की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के लिए एसपी को पत्र लिखा था, साथ ही अरविंद गिरि के खिलाफ गोला पुलिस को एनबीडब्लू जारी किया था। अदालती सुनवाई के दौरान सोमवार को भी भाजपा विधायक कोर्ट नही पहुंचे, गोला पुलिस ने न तो अदालती आदेश के सम्मान में किसी तरह की कार्रवाई की न ही कोई रिपोर्ट पेश की और न ही यह जानकारी दी कि पिछली पेशी पर सौंपे गए वारंट आदेश पर उनके स्तर से क्या कार्रवाई की गई। आखिरकार इस बार भी पुराने आदेश की तरह एनबीडब्लू और एसपी को पत्र लिखने के आदेश देते हुए नौ जनवरी की तारीख मुकर्रर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें