फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद बोलेरो की तलाश में जुटी जिले भर की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा बार्डर पर लगी उत्तराखंड पुलिस, सीमाएं सील करके वाहनों में तलाशी
विज्ञापन

बरेली। लूट की वारदात के बाद सफेद बोलेरो से लुटेरों के उत्तराखंड की ओर भागने का मेसेज वायरलेस पर पास होते ही शहर से लेकर देहात तक सीमाएं सील कर दी गईं। पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर चेकिंग कराई गई।
लूट की बड़ी वारदात के बाद सीमावर्ती थाने इज्जतनगर, देवरनिया, बहेड़ी की पुलिस को मौके पर ही बुला ली गई। साथ ही पूरे जिले में बैरियर लगाकर हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की गहनता से चेकिंग के आदेश दिए गए। देर रात तक कई थानों की पुलिस अपने इलाकों में चेकिंग कर रही थी। सफेद बोलेरो की चेकिंग विशेष रूप से की गई। उत्तराखंड पुलिस को भी मेसेज भेजकर अलर्ट किया गया। इसके बाद किच्छा पुलिस भी बैरियर लगाकर चेकिंग में जुट गई। वहां के सीओ और इंस्पेक्टर बहेड़ी बार्डर से सटे इलाके में आ गए और चेकिंग करने लगे। सफेद बोलेरो के साथ ही दूसरे संदिग्ध वाहन भी चेक किए गए। सीमावर्ती इलाकों और चकरोडों पर भी पुलिस ने पहरा बैठा दिया।
विज्ञापन


साल के शुरूआत में 15 लाख की लूट ने दहलाया था
बरेली। साल के शुरू में ही लूट की बड़ी वारदात से जिला दहला था तो अब आखिरी महीने में भी बड़ी वारदात गई। जनवरी में प्रेमनगर क्षेत्र के सराफ अनिल अग्रवाल के मुनीम से 15 लाख रुपये लूटे गए थे। हालांकि पुलिस ने दो लुटेरों का एनकाउंटर कर घटना का खुलासा कर दिया था लेकिन इसमेें पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे थे।
विज्ञापन

इसके अलावा कई और लूट की वारदातें जिले में हुईं। 12 मई को क्योलड़िया में व्यापारी पवन गुप्ता और उनके कर्मचारी चेतराम की तमंचे की बटों से पिटाई करके छह लाख भरा बैग लूटे गए थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र में ही दो और बड़ी लूट हुई थीं। महीने भर पहले फरीदपुर में किसानों ने नागा वेशधारियों पर 51 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया था। इसमें भी दरोगा पर बिना रिपोर्ट दर्ज कराए लूट की आधी रकम लौटाने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें