बरेली। बार एवं बेंच की संयुक्त शोकसभा में अधिवक्ता भारत भूषण शील के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रहे भारत भूषण शील ने 1979 से वकालत शुरू की थी। शोक सभा की संयुक्त अध्यक्षता जिला जज अरुण कुमार मिश्रा और बार के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने की। पूर्व अध्यक्ष राधा कमल सारस्वत, पूर्व डीजीसी राजेश यादव, सुरेंद्र पांडे, शौकत अली खां, अंतरिक्ष सक्सेना, ईश्वरी प्रसाद, पूरन लाल प्रजापति, अनुजकांत आदि ने उनको लेकर विचार रखे। सभा का संचालन बार के सचिव अमर भारती ने किया।