फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहत की बेटी ने कहा- पिता के साथ नहीं रहना चाहती

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में दिया बयान- मेरे सामने भतीजी को छोड़ने स्कूल आते हैं, मुझसे कभी बात नहीं करते

बरेली। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी की बेटी ने आज भरी अदालत में साफ कर दिया कि वह अपने पिता रेहान हैदर के बजाय अपनी मां के साथ ही रहना चाहती है। अदालत में इस मसले पर बहस आगे भी जारी रहेगी। अदालत ने गवाही की अगली तारीख 13 दिसंबर मुकर्रर की है।
विज्ञापन

फरहत नकवी के पति रेहान हैदर की तरफ से अपनी 13 साल की बेटी रजिया को अपने पास रखने के लिए अदालत में मुकदमा दायर किया गया था। बृहस्पतिवार को अदालत ने रजिया को इस मामले में गवाही के लिए बुलाया था। गवाही की शुरूआत में अदालत ने रजिया से कुछ सवाल पूछकर यह निर्णय लिया कि वह गवाही देने में सक्षम भी है या नहीं। इसके बाद उसकी गवाही कराई गई तो उसने कहा कि वह रेहान हैदर को जानती है। जब वह एक-दो बार अदालत आई थी तो उसकी मां ने बताया था कि वही उसके पिता हैं। हालांकि वह कभी उससे मिलने नहीं आए। वह उसके सामने ही अपनी भतीजी को स्कूल छोड़ने आते है लेकिन तब भी उससे कभी बात नहीं करते। रजिया ने कहा कि उसने जब से होश संभाला है तब से अपनी मां के साथ ही रह रही है।
गवाही के बाद जब रजिया से जिरह शुरू हुई तो उसने कहा कि उसका मन अपने पिता के साथ रहने को कभी नहीं होता। वह अपने पिता के पास जाने के लिए तैयार नहीं है चाहे वह उसे प्यार से रखने का वादा करें तब भी। अदालत में इस मामले में जिरह अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें