फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पूरी तरह शांति, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

विज्ञापन
शाहजहांपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

अयोध्या मामला : शाहजहांपुर में शरारत की कोशिश, अफसर पहुंचे

शाहजहांपुर। अयोध्या मामले पर फैसला आने के बाद प्रशासन और पुलिस के अफसर पूरी तरह मुस्तैद हैं। शहर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। अफसर सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद दोपहर करीब 12 बजे शहर के केरुगंज और छोटा चौक में शरारती तत्वों ने पटाखा छोड़ा तो फौरन पुलिस पहुंच गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले शरारती भाग गए। अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने का पता चलने पर शुक्रवार रात से ही जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। सुरक्षा के लिहाज से जिले को छह जोन और 22 सुपरजोन में बांटा गया था। शनिवार को सुबह ही प्रशासन-पुलिस के अफसर और जवान अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए।
शहर के मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों में अजीब सा सन्नाटा था। ज्यादातर घरों के दरवाजे बंद रहे। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के इंतजार में लोग टीवी के आगे बैठे नजर आए। फैसला आने के साथ ही माहौल बदल गया। एक पक्ष में खुशी और दूसरे में मायूसी झलक रही थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किसी ने विरोध नहीं किया। शहर के केरुगंज व छोटा चौक में शरारती तत्वों ने खुशी जाहिर करने के लिए पटाखा छोड़ा। इसका पता लगते ही सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पुलिस के साथ मौके पर जा पहुंचे। मगर इससे पहले ही पटाखा छोड़ने वाले भाग गए। दोनों जगह पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें